|
भारी बारिश से प्रभावित तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए राहत एवं बचाव कार्य चलाया है। आसपास की झीलों और जलाशयों में अतिरिक्त प्रवाह के कारण पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। इससे 5000 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं।
लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद आज वायुसेना ने प्रभावित इलाकों में खाने और पानी समेत राहत सामग्री गिराई।
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा गिराई गई राहत सामग्री इस प्रकार है:-
|
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को आज इंडोनेशिया से भारत लाया जा सकता है हालांकि फ़िज़ा में उड़ रही राख की वजह से उन्हें भारत भेजने में देरी हो रही है.
पुलिस रिकार्डों में अपराधी और आम तौर पर दाउद इब्राहिम के साथी के तौर पर जाने जानेवाले राजेंद्र सदाशिव निखलजे को 25 अक्टूबर को बाली में गिरफ़्तार किया गया था.साल 2005 का ये सौदा 19,000 करोड़ रूपयों का था.
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के दूत स्टेफ़न डे मिस्तूरा से मुलाक़ात करेंगे. ये मुलाक़ात सीरियाई गृह युद्ध को कूटनीति से हल करने के प्रयासों का हिस्सा होगी.
इन लोगों को प्रवासी कोटा के चलते लक्ज़मबर्ग भेजा जा रहा है. ये कोटा यूरोपीय देशों ने तय किया है जो विवादित रहा है.
अमरीका, चीन, रूस, दक्षिण एशिया और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों के रक्षा मंत्री आज क्वालालंपुर में सालाना सुरक्षा वार्ता करेंगे.
[ BBC ] 4 नवंबर 2015