पूर्व सेना प्रमुख जनरल के वी कृष्णा राव का आज दिल्ली कैंट के ब्रार चौक पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका 30 जनवरी 2016 को नई दिल्ली के मिलिट्री अस्पताल में निधन हो गया था।
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने उनके निधन पर अपने शोक संदेश में कहा है, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल के वी कृष्णा राव के निधन का समाचार सुन कर वह शोक में हैं। देश और सेना के प्रति किए गए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। माननीय रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर ने जनरल राव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि देश ने एक जाने-माने सैन्य नेता को खो दिया है। वह एक ऐसे दूरदृष्टि वाले सैन्य नेता थे, जिन्होंने कई पीढ़ियों के सैनिकों को प्रेरित किया और 1980 के शुरुआती दशक में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण की शुरुआत की। 1971 के युद्ध और देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सेना प्रमुख जनरल दलवीर सिंह ने जनरल के वी कृष्णा राव को माल्यार्पण कर उनके परिवार के प्रति शोक जताया। उन्होंने कहा कि जनरल के वी कृष्णा राव एक महान सैन्य नेता थे और जिन्होंने कई पीढ़ियों के सैनिकों को प्रेरित किया और आगे भी करते रहेंगे।
जनरल के वी कृष्णा राव का भारतीय सेना में चार दशक से भी लंबे समय का कैरियर था। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान बर्मा, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर और बलूचिस्तान में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 1947-48 के दौरान उन्होंने पाकिस्तान से हुए युद्ध में हिस्सा लिया। वह 1949-51 के दौरान राष्ट्रीय सैन्य अकादमी के संस्थापक अनुदेशक रहे। वर्ष 1969-70 के दौरान उन्होंने जम्मू क्षेत्र में इनफैंट्री डिवीजन की कमान संभाली और 1970-72 के दौरान नगालैंड और मणिपुर में विद्रोहियों के खिलाफ अभियानों का नेतृत्व किया। इस दौरान उनकी डिवीजन ने 1971 के भारत-पाकिस्तान में पूर्वी क्षेत्र में हिस्सा लिया। सिलहट इलाके पर कब्जे और पूर्वोत्तर बांग्लादेश को आजाद करने में उनका योगदान रहा।
उनके शव पर राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी और रक्षा मंत्री की ओर से माल्यार्पण किया गया। एयर फोर्स मार्शल अर्जन सिंह, पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह और अन्य पूर्व सेना प्रमुख ( जनरल वी.एन. शर्मा, जनरल एऩ सी विज, जनरल दीपक कपूर और जनरल विक्रम सिंह), नौसेना और वायु सेना के प्रतिनिधि, मणिपुर सरकार के प्रतिनिधि उनके अंतिम संस्कार के समय उपस्थित थे।
कर्नल आनंद, एसएम
पीआरओ (आर्मी)
डीएम- 608
For Advertise in this Section please connect 9422264829 or mail at sainik.darpan@gmail.com
!doctype>
रविवार, 31 जनवरी 2016
पूर्व सेना प्रमुख जनरल के वी कृष्णा राव का पूरे सैनिक सम्मान का अंतिम संस्कार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें