नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के. धोवन 02 से 07 अक्टूबर, 2015 तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे। नौसेना प्रमुख की इस यात्रा का उद्देश्य वर्तमान में चल रहे सहयोग को और मजबूत करना और सहयोग के नये क्षेत्रों की खोज करना है। श्री धोवन की यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया की नौसेना द्वारा वार्षिक रूप से आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित “सी पावर कॉन्फ्रेंस” के समय हो रही है। इस कार्यक्रम के तहत दुनिया भर से 40 से अधिक नौसेना अध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श का अवसर प्राप्त होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई समानताएं हैं, जो निकट सहयोग और बहु-क्षेत्रीय विचार-विमर्श की आधारशिला रखते हैं। दोनों देशों में धर्मनिरपेक्ष, बहु-संस्कृति और जोशपूर्ण लोकतंत्र है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है और यह प्रमुख रूप से समुद्रीय सहयोग पर केन्द्रित है। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने वर्ष 2006 में रक्षा सहयोग समझौते के साथ-साथ नवंबर, 2014 में रक्षा सहयोग के लिए रूपरेखा पर हस्ताक्षर किए, जिसमें दोनों देशों के बीच नियमित तौर पर दोनों देशों के बीच जहाजों के दौरे के साथ-साथ उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की रूपरेखा निर्धारित की गई। भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेना, भारतीय नौसेना द्वारा वर्ष 2008 में शुरू की गई भारतीय महासागर समुद्री संगोष्ठी (आईएनओएस) के भागीदार हैं। ऑस्ट्रेलिया की नौसेना 21वीं सदी के इस समुद्री क्षेत्र में सहयोग के इस पहल में भारतीय नौसेना के साथ कंधे से कंधा मिलकर साथ खड़ी है। इस संबध में 15 सितंबर से भारत में आयोजित दोनों देशों के बीच होने वाला पहला समुद्री अभ्यास एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच समान समुद्री चुनौतियां हैं, जिसमें लंबी तटरेखा, विशाल ईईजेड ,तटीय सुरक्षा, बड़ी संख्या में जहाज और मछली पकड़ने वाली नौकाएं शामिल हैं। दोनों देशों की नौसेनाओं के पास एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर है। इसके अतिरिक्त मेक-इन-इंडिया कार्यक्रम के तहत जहाज निर्माण के क्षेत्र में सहयोग की संभावना है। अपने दौरे के दौरान नौसेना प्रमुख आर.के. धोवन, ऑस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख, उप-रक्षा मंत्री, रक्षा सचिव और अन्य वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे। [PIB] |
For Advertise in this Section please connect 9422264829 or mail at sainik.darpan@gmail.com
!doctype>
शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2015
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के. धोवन की ऑस्ट्रेलिया यात्रा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें