1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पंजाब के फाजिल्का शहर को पाकिस्तानी हाथों में जाने से रोकने के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले भारतीय सेना के जवानों की याद में आज फाजिल्का शहर में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया। विक्ट्री परेड की परिकल्पना प्रमुख नागरिकों ने और नेतृत्व जिला प्रशासन ने किया। इस परेड की अगुवाई सेना के बैंड ने की और उसके पीछे पूरे मार्ग पर स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किए। रस्मी पोशाक में सजे-धजे पूर्व सैनिकों ने भी परेड में भाग लिया। दिन की शुरूआत असफवाला युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धाजंलि देने से हुई। उसके बाद विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान मेजर जनरल बिपिन बक्शी, जीओसी, अमोघ डिविजन ने “शहीदों की समाधि” ट्रस्ट के सदस्यों के साथ वीर नारियों और रणबांकुरों का सम्मान किया।
[PIB]
इस कार्यक्रम के दौरान मेजर जनरल बिपिन बक्शी, जीओसी, अमोघ डिविजन ने “शहीदों की समाधि” ट्रस्ट के सदस्यों के साथ वीर नारियों और रणबांकुरों का सम्मान किया।
[PIB]
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें