पूर्वी नौ सेना कमान के चीफ ऑफ स्टॉफ वाइस एडमिरल विमल वर्मा ने आज 04 सितम्बर, 2015 को 1965 के युद्ध की स्वर्ण जयंती वर्ष माने के सिलसिले में विशाखापत्तनम से नई दिल्ली के लिए बहु-भागीय अभियान को झण्डी दिखाकर रवाना किया। पूर्वी नौ सेना कमान द्वारा आयोजित अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है। पहले चरण का अभियान काकीनाडा तथा वापसी के लिए जे-24 समुद्री नौके पर यात्रा करेगा और दूसरे चरण में मोटर साइकिल अभियान आगरा तक पहुंचेगा और अतिंम चरण में साइकिल अभियान आगरा से नई दिल्ली पहुंचेगा। 20 सितम्बर, 2015 को इंडिया गेट पर 1965 युद्ध स्मरण उत्सव समारोह में अभियान दल शामिल होंगे।
जे-24 समुद्री नौका अभियान का नेतृत्व अरविंद शर्मा करेंगे। यह नौका अभियान 100 नोटिकल माइल की दूरी तय करेगा और 1965 के युद्ध में भाग लेने वाले पाकिस्तानी समुद्री जहाज पीएनएस गाजी के मलबे को अंकित करेगा। पीएनएस गाजी को विशाखापत्तनम में भारतीय नौ सेना ने डूबो दिया था। मोटरसाइकिल अभियान का नेतृत्व लेफ्टिनेन्ट कमांडर रविन्द्र कुमार करेंगे। मोटरसाइकिल अभियान दल 6 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में 9 दिनों तक 2100 किलोमीटर की यात्रा करेगा। मोटरसाइकिल अभियान दल स्थानीय आबादी/स्कूलों/संस्थानों तथा सेवा संगठनों तक पहुंचेगा और 1965 के युद्ध में भाग लेने वाले तीनों सेनाओं के पूर्व सैनिकों से मिलेगा और उनके निजी अनुभवों को जानने के लिए उनसे संवाद करेगा। साइकिल अभियान का नेतृत्व कमांडर अनिमेष नागर करेंगे। यह दल 220 किलोमीटर की दूरी तय करेगा और इसका उद्देश्य हरित तथा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग के प्रति सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को लेकर जागरुकता फैलाना है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें