खबर
|
राष्ट्रीय
|
·
कोलकाता: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने
के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने आज नेताजी और उनसे जुड़े मामलों के वर्ष 1938-1947 के बीच के
कैबिनेट के दस्तोवज भी सार्वजनिक कर दिए। राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ममता
बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दस्तावेज आजादी-पूर्व भारत
के लिए गोपनीय रहे होंगे, लेकिन वर्तमान में इन्हें सार्वजनिक करने की जरूरत है।
|
विदेश
|
·
जकार्ता: हज के दौरान मची भगदड़ में इंडोनेशिया के मरने वाले
नागरिकों की संख्या आज 41 हो गई है और सैकड़ों अभी भी लापता है।हज के दौरान मची
भगदड़ में इंडोनेशिया के मरने वाले नागरिकों की संख्या आज 41 हो गई है
और सैकड़ों अभी भी लापता है।एक अधिकारी ने कहा कि जकार्ता को अपने मारे गए
नागरिकों की पहचान करने में मुश्किल आ रही है।
|
खेल
|
·
नयी
दिल्ली: भारत ने बीजिंग में आज समाप्त हुई 16वीं एशियाई
नौकायन चैम्पियनशिप में पांच रजत और दो कांस्य समेत सात पदक जीते।यहां मिली
सूचना के अनुसार कपिल शर्मा, जसविंदर सिंह, राजेश
वर्मा और मोहम्मद आजाद की चौकड़ी ने पुरूषों की फोर स्पर्धा में 6 : 03 . 25 सेकंड का समय निकालकर रजत पदक जीता।वहीं दत्तू बबन भोकानल
ने पुरूषों के एकल स्कल में 7 : 18 . 41 सेकंड का समय निकालकर दूसरा
रजत हासिल किया।
|
अर्थ
|
·
सैन जोस : भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों के कौशल और
प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि
कीबोर्ड पर उनकी उंगलियों ने जो जादू पैदा किया उससे भारत को दुनियाभर में नयी
पहचान मिली है। उन्होंने खचाखच भरे सैप सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते
हुए कहा ‘‘आपकी उंगलियों ने कीबोर्ड और कंप्यूटर पर जादू पैदा किया है उससे भारत
को नयी पहचान मिली है।
|
[पीटीआई-भाषा
संवाददाता]
More details
In English http://sainikdarpan.blogspot.in
Appreciate your comments and
suggestion
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें