खबर
|
राष्ट्रीय
|
·
लखनऊ: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर आतंकवाद
के जरिये भारत के खिलाफ छद्म युद्ध छेड़ने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यह देश
के लिए एक बड़ी चुनौती है।सिंह ने कहा, ’’पाकिस्तान
ने भारत के विरद्ध छद्म युद्ध छेड रखा है और यह हमारे लिए एक बडी चुनौती है।हमने
इस मुद्दे पर कई देशों को भरोसे में लिया है।’’
|
विदेश
|
·
संयुक्त
राष्ट्र: लिट्टे के साथ गृहयुद्ध के अंतिम चरण में कथित युद्ध
अपराधों के मामले में श्रीलंका की नयी सरकार के रख में एक बड़ा परिवर्तन आया है
और भारत को उम्मीद है कि अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
:यूएनएचआरसी: में इस मुद्दे पर आमसहमति से प्रस्ताव पारित होगा।
§
|
खेल
|
·
ज्यूरिख: विश्व फुटबाल को अपनी गिरफ्त में लेने वाले भ्रष्टाचार
प्रकरण में नया मोड़ आ गया जब फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर आपराधिक जांच के दायरे
में आ गए जबकि उनके संभावित उत्तराधिकारी मिशेल प्लातीनी की भी लाखों डालर का
भुगतान लेने के लिए जांच होगी।ब्लाटर और प्लातीनी द्वारा लिए गए फैसलों की जांच
हो रही है।
§
|
अर्थ
|
·
न्यूयार्क: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात सिलिकॉन वैली पहुंच
रहे हैं जहां वह दुनिया की जानी मानी कंपनियों और उनके संस्थापकों की सफलता की
कहानी सुनेंगे। उनकी इस यात्रा का मकसद भारत में भी इसी तरह का नवोन्मेषी और
उद्यमशीलता का अनुकूल वातावरण तैयार करना है।
|
[पीटीआई-भाषा
संवाददाता]
More details
In English http://sainikdarpan.blogspot.in
Appreciate your comments and
suggestion
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें